1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रावण को किसने मारा? इस सवाल पर बच्चे का जवाब सुनिए, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट

रावण को किसने मारा? इस सवाल पर बच्चे का जवाब सुनिए, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 19, 2024 05:11 pm IST,  Updated : Oct 19, 2024 05:11 pm IST

जब एक बच्चे से उसके टीचर ने यह पूछा कि, "बेटा रावण को किसने मारा?" तो इस सवाल के जवाब में बच्चे ने जो कुछ भी कहा वह सुनकर लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए।

बच्चे का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
बच्चे का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

कहते हैं कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। उनके जुबान से निकली हर एक बात सच और भगवान की वाणी होती है। कभी भी आप बच्चों की बातें गौर से सुनिएगा। आप उनकी मासूमियत से भरी शरारती बातों को सुनकर उनमें ही खो जाएंगे। उनकी बातें सुनने के बाद मन में एक अलग सी खुशी होती है। आपका मूड कितना भी खराब क्यों ना हो लेकिन बच्चों की बातें सुनने के बाद आपका चेहरा अपने आप ही खिल जाएगा। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही मासूम बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे सुनने के बाद आप हंसने को मजबूर हो जाएंगे। 

सवाल का बच्चे ने दिया ऐसा जवाब

वायरल वीडियो में जब एक छोटे बच्चे से उसके टीचर ने पूछा कि, "रावण को किसने मारा?" तो इस सवाल का बच्चे ने जो जवाब दिया, वह सुनकर लोग हंसते-हंसते गिर पड़े। अपने टीचर के सवाल का जवाब देते हुए वह बच्चा कहता है कि, "मां कसम सर जी! हमने नहीं मारा, हम पानी पीने गए थे" इसके बाद वह दूसरे बच्चे की ओर इशारा करते हुए कहता है कि, सर जी हम नहीं मारे, ये मारा है... बच्चे के मुंह से यह सुनते ही टीचर की भी हंसी छूट गई। 

जवाब सुनते ही छूट जाएगी आपकी हंसी

सोशल मीडिया पर बच्चे का यह जवाब जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब देख और पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aachary_shailendr0216 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 22 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस मजेदार वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए  लिखा- "इस वीडियो को जितनी बार भी देख लो, हमेशा इसे देखकर इंसान हंस ही देता है।" दूसरे ने लिखा- "रावण कौन है, यह पता हो तब तो ये बताएंगे कि उसे किसने मारा।" तीसरे ने लिखा- "बच्चा सही ही बोल रहा है, कि उसने तो नहीं मारा, वह इसकी कसम भी खा रहा है।" चौथे ने लिखा- मासूम बच्चे का यह मासूम जवाब सुनकर दिल खुश हो गया।

ये भी पढ़ें:

अलादीन के जिन्न और लंगूर के इस जुगलबंदी को देख दिल हो जाएगा खुश, डांस का ये Video हुआ वायरल

कुएं में फंसे थे दो विशालकाय अजगर, लड़कों ने खींचकर निकाला बाहर, रोंगटे खड़ा कर देगा यह Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।