1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सीमा हैदर ने अपने बच्चों को बनाया सनातनी, बेटे ने पढ़ी हनुमान चालीसा, Video हुआ वायरल

सीमा हैदर ने अपने बच्चों को बनाया सनातनी, बेटे ने पढ़ी हनुमान चालीसा, Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 19, 2024 08:06 pm IST,  Updated : Jan 19, 2024 08:06 pm IST

सीमा हैदर के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फिलहाल इस वक्त सीमा हैदर के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह हनुमान चालिसा का पाठ करते हुए नजर आ रहा है।

सीमा हैदर के बेटे ने पढ़ी हनुमान चालिसा।- India TV Hindi
सीमा हैदर के बेटे ने पढ़ी हनुमान चालिसा। Image Source : SOCIAL MEDIA

भगवान राम के स्वागत के लिए पूरा देश तैयारी में जुटा हुआ है। इस दौरान सभी लोग अपने-अपने अंदाज में श्री रामचंद्र की भक्ति कर रहे हैं। देश के साथ-साथ विदेशों में भी राम की भक्ति में लोग डूबे हुए हैं। इसी भक्ति के रंग में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर भी रंगी हुई दिखीं। सीमा के साथ-साथ उनके बच्चे भी राम भक्त हो चले हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिनमें सीमा हैदर हिंदू रिती-रिवाजों का पालन करते नजर आ चुकी है। हाल में ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सीमा हैदर ने राम मंदिर अपने परिवार के साथ जाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें सीमा हैदर राम भजन गाते हुए दिख रही हैं। अब सीमा हैदर के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनका बेटा हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए नजर आ रहा है।

Related Stories

राम भक्त सीमा पुत्र

वीडियो में सीमा का बेटा भगवा रंग के कपड़ा पहना हुआ है। साथ में उसके गले में मालाएं भी पड़ी हुई हैं। पास में ही सीमा हैदर और उनके वकील एपी सिंह खड़े नजर आ रहे हैं। वकील एपी सिंह अपने हाथों में माइक लिए हुए हैं और वह सीमा हैदर के बच्चे की ओर माइक बढ़ाते है और सीमा का बेटा हनुमान चालिसा का पाठ करने लगता है। बच्चे को पाठ करता देख सभी लोग हैरान हो जाते हैं। वहीं, आस-पास खड़े लोग ताली बजाकर बच्चे का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @rajneeshksaxena नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को इंटरनेट की जनता खूब पसंद कर रही है। बता दें कि सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ भारत अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए आईं थी। सीमा हैदर जब से भारत आईं और सचिन से शादी की तब से ही वह पूरी तरह से हिंदू धर्म में रंगी हुई नजर आ रही हैं। 

ये भी पढ़ें:

ठंड से बचने के लिए हीटर के सामने बैठ गया बंदर, पुलिस वालों की दरियादिली देख लोगों ने की वाहवाही

आग तापने के लिए लोगों ने चलती ट्रेन में जलाई अलाव, देखें ये वायरल Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।