1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ठंड से बचने के लिए हीटर के सामने बैठ गया बंदर, पुलिस वालों की दरियादिली देख लोगों ने की वाहवाही

ठंड से बचने के लिए हीटर के सामने बैठ गया बंदर, पुलिस वालों की दरियादिली देख लोगों ने की वाहवाही

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 19, 2024 06:26 pm IST,  Updated : Jan 19, 2024 06:26 pm IST

आज तक आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें आपको बंदर मस्ती और खुराफात करते हुए ही नजर आए होंगे लेकिन ताजा वीडियो आपको दिल को छू जाएगी। वीडियो में एक बंदर पुलिस कार्यालय में हीटर के सामने जाकर बैठ जाता है और खुद को ठंड से बचाने की कोशिश कर रहा है।

हीटर के सामने बैठा बंदर। - India TV Hindi
हीटर के सामने बैठा बंदर। Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर भारत समेत पूरे देश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इस ठंड से इंसान क्या जानवर भी बेहाल हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों का दिल पिघल गया। इस वीडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस ने शेयर किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों उत्तर प्रदेश पुलिस की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में सदैव तत्पर रहती है। 

सर्दी से खुद को बचाने के लिए बंदर पहुंचा पुलिस के पास 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदर पुलिस कमिश्नर कैम्प कार्यालय में घुस आया और हीटर के सामने बैठ गया। बंदर हीटर के सामने बैठ खुद आग सेंक रहा है। बंदर को इतनी ठंड लग रही है कि वह चुपचाप हीटर के सामने बैठा हुआ है। वह ना इंसानों से डर रहा है और ना ही वह ऑफिस में घुसकर धमाचौकड़ी मचा रहा है। वह सिर्फ खुद को सर्दी से बचाने के लिए हीटर के सामने शांत बैठा हुआ है। इस दौरान ऑफिस में कार्यरत पुलिस वाले भी बंदर को नहीं भगा रहे हैं बल्कि वह उसे सहला रहे हैं और उसे पूरी तरह आराम देने की कोशिश कर रहे हैं।    

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

ये मामला 'पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर' का बताया जा रहा है। वीडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर शेयर किया है। यूपी पुलिस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- सर्दी से ठिठुरता एक बंदर जब अचानक पुलिस कमिश्नर कैम्प कार्यालय के अंदर घुस आया और हीटर के सामने आकर बैठ गया तो ड्यूटी पर तैनात SI अशोक कुमार गुप्ता ने उसकी परेशानी समझ कर बैठे रहने दिया और प्यार से सहलाया भी थोड़ी देर बाद बन्दर भी बिना कुछ नुकसान पहुंचाये आराम से चला गया। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 40 हजार लोगों ने देखा है। वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट भी किया है।

ये भी पढ़ें:

आग तापने के लिए लोगों ने चलती ट्रेन में जलाई अलाव, देखें ये वायरल Video

पाकिस्तानी सिंगर ने गाया कैलाश खेर का गाना, सोशल मीडिया धूम मचा रहा ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।