1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. -22 डिग्री सेल्सियस तापमान और कम कपड़ों में लड़की करवा रही थी Pre Wedding शूट, फिर ऐसी हालत हुई कि...

-22 डिग्री सेल्सियस तापमान और कम कपड़ों में लड़की करवा रही थी Pre Wedding शूट, फिर ऐसी हालत हुई कि...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 22, 2024 10:52 pm IST,  Updated : Mar 22, 2024 10:52 pm IST

एक लड़की स्पीति घाटी में अपना प्री वेडिंग फोटोशूट कराने पहुंची थीं लेकिन इस दौरान लड़की की तबीयत काफी खराब हो गई और जब उसने सोशल मीडिया पर लोगों से यह शेयर किया तो लोगों ने उस ट्रोल करना शुरू कर दिया।

प्री वेडिंग शूट के दौरान लड़की की हालत हुई खराब- India TV Hindi
प्री वेडिंग शूट के दौरान लड़की की हालत हुई खराब Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल शादी में कुछ हो या ना हो लेकिन प्री-वेडिंग शूट के बिना काम बिल्कुल भी नहीं चलेगा। हाल में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने आर्या वोरा अपने प्री वेडिंग शूट का वीडियो शेयर किया है। प्री वेडिंग शूट हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली में कराई गई है। वीडियो में में इंफ्लुएंसर ने बताया कि यह शूट कराना उनके लिए कितना भारी पड़ा। उन्होंने बताया कि वे माइनस 22 तापमान में अपना शूट कराने पहुंची थी। 

-22 डिग्री तापमान में प्री वेडिंग फोटोशूट कराने पहुंची थी लड़की

आर्या वोरा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि वह माइनस 22 डिग्री सेल्सियस की ठंड में ब्लैक कलर का एक स्लीवलैस गाउन पहने फोटो और वीडियो शूट करवा रही हैं। इतनी सर्दी में भी उन्होंने गर्म कपड़े नहीं पहने हैं। जिस वजह से उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई। आगे वीडियो में वह कंबंल में लिपटी हुई नजर आ रही हैं और उन्हें ऑक्सीजन देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस शूट के बाद उन्हें उन्हें हाइपोथर्मिया हो गया था।  

लड़की ने बताया अपना हाल 

वीडियो को शेयर करते हुए आर्या वोरा ने कैप्शन में लिखा- "क्या आप ऐसा करने का साहस करेंगे? मैं ठिठुर कर मर रही थी, लेकिन हम दोनों के वॉकिंग शॉट को हमें शूट करना था। बाद में, मुझे हाइपोथर्मिया हो गया। ऐसा लग रहा था जैसे कोई मेरे हाथों पर लगातार एसिड डाल रहा हो। मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। मुझे बहुत खुशी है कि हमारे अन्य सभी दोस्तों ने मेरे साथ ठंड सहन की।” 

लोगों ने इंफ्लुएंसर को कर दिया ट्रोल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 20 करोड़ लोगों ने देखा और लाखों ने इस पर कमेंट किया है। कई यूजर्स ने आर्या वोरा को कमेंट कर ट्रोल किया है। कई लोगों ने कहा कि इतनी ठंड में कम कपड़ों में फोटोशूट करवाना मरने जैसा ही है। ऐसी मूर्खता पर क्या कहा जा सकता है। कुछ ने कहा कि भले ही जान चली जाए लेकिन फोटोशूट बहुत जरूरी है। जान जोखिम में डाल कर फोटो शूट करवाना क्या इतना जरूरी था। लोग सिर्फ सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए ऐसी हरकतें करते हैं। 

ये भी पढ़ें:

कौन है यह Ex Couple जिनका Video इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा

Smart बहुरानी ने बताया फटाफट रोटी बनाने की टेक्निक, Video देखने के बाद लोगों ने दी दुआएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।