1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: ट्रेन मिल गई खाली तो रील बनाने लगी लड़की, मगर अगले ही पल लड़के ने कर दी अजीब हरकत

Video: ट्रेन मिल गई खाली तो रील बनाने लगी लड़की, मगर अगले ही पल लड़के ने कर दी अजीब हरकत

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 05, 2024 11:49 pm IST,  Updated : Aug 05, 2024 11:49 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। लेकिन उसके पीछे बैठे लड़के ने भी उसके वीडियो में एंट्री मार दी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा डांस और लड़ाई के ही वीडियो वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ट्रेन में डांस करके रील बनाती हुई नजर आ रही है। मगर अगले ही पल में एक लड़का उसकी वीडिोय में एंट्री मारकर उसे खराब कर देता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है एक लड़की जिसने ब्लू रंग का ड्रेस पहना है वो किसी ट्रेन में खड़ी है। ट्रेन पूरी तरह से खाली है, वहां बस एक लड़का बैठा हुआ है। लड़की भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो बनवा रही है। कुछ देर तक तो लड़का सब कुछ देखता है मगर कुछ देर बाद लड़का सीट पर उठता है और वह भी अजीब डांस करने लगता है। इसके बाद लड़की अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाती है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर diya_mukherjee_official_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 82 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- एक से एक पागल हैं धरती पर। दूसरे यूजर ने लिखा- अब तुम भी शुरू हो गए। तीसरे यूजर ने लिखा- छपरी। वहीं एक यूजर ने लिखा- ट्रेन में पैसे मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।

ये भी पढ़ें-

पापा की परी ने खाना बनाने का एक नया तरीका खोजा है, Video देखकर पकड़ लेंगे अपना माथा

सगाई के लिए कपल ने ऑनलाइन मंगवाया सारा खाना, स्विगी का रिप्लाई हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।