1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिना ड्राइवर के चलती कार, बोनेट पर लिखा है भारत सरकार, रील बनाने के लिए जान जोखिम में डालने वाला वीडियो आया सामने

बिना ड्राइवर के चलती कार, बोनेट पर लिखा है भारत सरकार, रील बनाने के लिए जान जोखिम में डालने वाला वीडियो आया सामने

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 17, 2023 07:10 pm IST,  Updated : May 17, 2023 07:10 pm IST

वीडियो के वीयरल होने के बाद लोगों ने गाजियाबाद पुलिस को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है और जल्द इस पर कार्रवाई की जाएगी।

चलती कार को छोड़कर युवक बना रहा था रील।- India TV Hindi
चलती कार को छोड़कर युवक बना रहा था रील। Image Source : INSTAGRAM

रील बनाने का नशा और जुनून लगातार युवाओं में बढ़ता जा रहा है। चाहे कार हो या बाइक युवा स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं और यह शौक उनकी और दूसरों की जान पर भारी पड़ सकता है। इसके बारे में भी वह बिल्कुल नहीं सोचते। ताजा वीडियो गाजियाबाद से सामने आया है। जिसमें गाजियाबाद नंबर प्लेट की एक गाड़ी से एक रील बनाई गई है और इस बिल में ड्राइवर चलती गाड़ी से उतर जाता है और गाड़ी चलती रहती है।

बिना ड्राइवर के चलती दिखी कार

वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि गाड़ी के ऊपर भारत सरकार लिखा हुआ है। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुआ तो लोगों ने गाजियाबाद पुलिस को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है और जल्द इस पर कार्रवाई की जाएगी। सामने आए वीडियो के मुताबिक एक युवक गाड़ी की स्पीड को कम कर उसे चलता हुआ छोड़कर उससे बाहर आ जाता है और दरवाजा बंद कर देता है और गाड़ी के साथ-साथ चलने लगता है। आगे मौजूद दूसरा शख्स गाड़ी और युवक दोनों का वीडियो बनाता है। कुल 12 सेकंड की वीडियो ने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होना शुरू कर दिया है। जिस गाड़ी से यह वीडियो बनाया गया है, उसके ऊपर 'भारत सरकार' लिखा हुआ है। 

यूजर्स ने की कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में लोगों ने गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस को ट्विटर पर टैग कर उनसे कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कमेंट पर लिखा है की बिना ड्राइवर के चल रही है कार, हो सकता था कोई बड़ा हादसा। फिलहाल पुलिस गाड़ी के नंबर से गाड़ी को ट्रेस कर उसके चालक और उस पर कार्रवाई करने के बाद कर रही है। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी रील बनाने का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: हाथी-घोड़ों की भीड़ में ऊंट को खोजें, बाज की नजर वाले ही कर पाएंगे यह कारनामा

परिणीति नहीं बल्कि वेंकैया नायडू ने राघव चढ्ढा को समझाया था 'पहले प्यार' का असली मतलब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।