1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सऊदी अरब एयरलाइंस के विमान की आपातकालीन लैंडिंग, 53 लोग घायल

सऊदी अरब एयरलाइंस के विमान की आपातकालीन लैंडिंग, 53 लोग घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 22, 2018 05:11 pm IST,  Updated : May 22, 2018 05:11 pm IST

सऊदी अरब एयरलाइंस के एक विमान ने जेद्दाह में आपातकालीन लैंडिंग की जिसमें 53 लोग घायल हो गये। उड्डयन जांच ब्यूरो ने कहा कि विमान एयरबस ए 330 जेट मुस्लिमों के पवित्र शहर मदीना से ढाका जा रहा था और इसमें 151 लोग सवार थे।

Saudi Arab Airlines plane emergency landing 53 injured- India TV Hindi
Saudi Arab Airlines plane emergency landing 53 injured

रियाद: सऊदी अरब एयरलाइंस के एक विमान ने जेद्दाह में आपातकालीन लैंडिंग की जिसमें 53 लोग घायल हो गये। उड्डयन जांच ब्यूरो ने कहा कि विमान एयरबस ए 330 जेट मुस्लिमों के पवित्र शहर मदीना से ढाका जा रहा था और इसमें 151 लोग सवार थे। विमान के हाड्रोलिक सिस्टम में गड़बड़ी आने के बाद इसे सोमवार देर रात जेद्दाह की तरफ मोड़ा गया। (इंग्लैंड का यह विक्की डोनर सड़क पर रेहढ़ी लगा, लाखों महिलाओं की मां बनने की ख्वाहिश करता है पूरी )

ऑनलाइन डाले गये फुटेज में रनवे पर उतरते वक्त विमान में से धुआं निकलता दिख रहा है। ब्यूरो ने कहा कि यात्रियों को आपातकालीन मार्ग से निकाला गया। इनमें से 52 को मामूली चोटें आई हैं जबकि एक महिला यात्री के फ्रैक्चर हुआ है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच शुरू की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश