1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. G7 Summit: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन के लिए पीएम मोदी ने कहा धन्यवाद, शिनबाम को भारत आने का दिया निमंत्रण

G7 Summit: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन के लिए पीएम मोदी ने कहा धन्यवाद, शिनबाम को भारत आने का दिया निमंत्रण

 Published : Jun 18, 2025 02:03 am IST,  Updated : Jun 18, 2025 03:31 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के कनानास्किस में G7 शिखर सम्मेलन से इतर दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं से मुलाकात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने मेक्सिको की राष्ट्रपति को भारत आने का निमंत्रण दिया है।

पीएम मोदी और मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम- India TV Hindi
पीएम मोदी और मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम Image Source : ANI

G7 summit: G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनानास्किस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने स्वागत किया। यह समिट ऐसे समय पर हो रहा है जब दुनिया में एक तरफ रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है तो दूसरी तरफ इजरायल और ईरान के बीच जंग चल रही है। पीएम मोदी ने कनाडा के कनानास्किस में G7 शिखर सम्मेलन से इतर दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के नेताओं से मुलाकात की है। 

आतंक के खिलाफ भारत के साथ है मेक्सिको

G7 शिखर सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी ने अल्बर्टा के कनानास्किस में मेक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में मेक्सिको द्वारा दिए गए समर्थन के लिए राष्ट्रपति शिनबाम को पीएम मोदी ने धन्यवाद दिया और उनको भारत आने का निमंत्रण भी दिया। 

अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम के साथ वार्ता के दौरान ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं सहित प्रमुख वैश्वि एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा किए। दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक थी। 

इन नेताओं से भी मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज से भी मुलाकात की। मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान ऑस्ट्रेलिया के अपने मित्र प्रधानमंत्री अल्बनीज से मिलकर अच्छा लगा।’’ दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ अपनी बातचीत की एक तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा करते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें रामफोसा से बात करके खुशी हुई।

यह भी पढ़ें:

G7 Summit: पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया और मेक्सिको की राष्ट्रपति से की मुलाकात, हुई अहम चर्चा

इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग पर दुनिया में मचा घमासान, अब पुतिन के सहयोगी ने दिया बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश