
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नमाज के वक्त मस्जिद के अंदर हुए पहले विस्फोट के 20 मिनट बाद कार बम से दूसरे विस्फोट को अंजाम दिया गया। दोनों विस्फोटों में कई लोग मारे गए और कई घायल भी हुए। हौती नियंत्रित साबा समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोटकों से लदे ट्रके के आत्मघाती चालक ने वाहन को पूरे रफ्तार के साथ मस्जिद के मुख्य फाटक में ले जाकर टकरा दिया, जहां बड़ी संख्या में लोग पहले विस्फोट में घायल हुए लोगों की मदद करने के लिए जुटे थे। विस्फोटों के कुछ देर बाद ही आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की स्थानीय शाखा ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली। हालांकि उनके दावे की पुष्टि नहीं हुई है।
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें