1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बगदाद में विस्फोटों में 21 लोगों की मौत: पुलिस

बगदाद में विस्फोटों में 21 लोगों की मौत: पुलिस

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2015 12:36 pm IST,  Updated : Jul 13, 2015 12:41 pm IST

बगदाद: बगदाद के निकटवर्ती शिया बहुल इलाकों में हुए बम विस्फोटों में 21 लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हो गए। इन विस्फोटों में दो आत्मघाती हमले भी शामिल हैं। एक पुलिस

पुलिस ने बताया कि इन हमलों में मारे गए 11 लोगों में से कम से कम तीन लोग सुरक्षा कर्मी थे। एक बाजार के निकट हुए दोहरे विस्फोट में कम से कम 23 लोग घायल हो गए। पश्चिमोत्तर बगदाद के अदान स्क्वायर में रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार से ठीक पहले एक आत्मघाती हमलावर ने अपनी कार में बम विस्फोट कर दिया। स्क्वायर पर हुए हमले में कम से कम छह लोग मारे गए और 20 लोग घायल हो गए।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश