1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. द्वितीय विश्वयुद्ध में मिली जीत का याद में चीन ने आयोजित की विशाल सैन्य परेड

द्वितीय विश्वयुद्ध में मिली जीत का याद में चीन ने आयोजित की विशाल सैन्य परेड

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2015 12:25 pm IST,  Updated : Sep 03, 2015 12:27 pm IST

बीजिंग: द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ जीत के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चीन ने लंबी दूरी की मिसाइलों और नए मालवाहक विमान समेत अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए

china

कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच आयोजित इस परेड को चीनी अधिकारियों, नागरिकों और विदेशी मेहमानों समेत 40,000 से अधिक दर्शकों ने देखा। पिछले कुछ दिनों से बीजिंग में अधिकांश प्रतिष्ठान बंद हैं। शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को दो घंटों के लिए बंद किया गया था। विदेशी मीडिया को इस समारोह को कवर करने के लिए 10 घंटे पहले ही रिपोर्ट करने को कहा गया था। सरकारी टेलीविजन चैनल ने इस समारोह का सीधा प्रसारण किया। सेना के अनुसार चीन ने देश में विकसित लंबी एवं मध्यम दूरी की मिसाइलों, वाहन और टैंकों समेत अपने 84 प्रतिशत नए हथियारों का प्रदर्शन किया। परेड में मुख्य रूप से चीन के 500 से अधिक नवीनतम हथियारों और करीब 20 विभिन्न मॉडलों के करीब 200 विमानों का प्रदर्शन किया गया। बेलारूस, क्यूबा, मिस्र, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, मेक्सिको, मंगोलिया, पाकिस्तान, सर्बिया, ताजिकिस्तान और रूस समेत 17 देशों के करीब 1000 विदेशी सैन्य बलों ने इस परेड में हिस्सा लिया। 2400 सदस्यीय सैन्य बैंड और गायक दल ने सेफगार्ड द येलो रिवर समेत युद्ध के दौरान गाए जाने वाले बेहतरीन गीतों को प्रस्तुत किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश