1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शी ने की चीनी सेना में तीन लाख सैनिक कम करने की घोषणा

शी ने की चीनी सेना में तीन लाख सैनिक कम करने की घोषणा

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2015 12:09 pm IST,  Updated : Sep 03, 2015 12:31 pm IST

बीजिंग: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने आज घोषणा की है कि 23 लाख सैनिकों वाली विश्व की सबसे बड़ी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में से तीन लाख सैनिक कम किए जाएंगे। शी ने यह घोषणा

china

सेना के लगभग 40 उच्च अधिकारी सेना के अभूतपूर्व पुनर्निर्माण में भ्रष्टाचार रोधी जांच का सामना कर रहे हैं। इन अधिकारियों में केंद्रीय सैन्य आयोग सीएमसी के दो पूर्व उपाध्यक्ष शामिल हैं। वर्ष 2013 में प्रभार संभालने के बाद शी ने प्रायोगिक प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया है, जिसमें युद्ध जैसी असली परिस्थितियों में अभ्यास शामिल हैं। सेना ने आधुनिक हथियार हासिल कर लिए हैं, जिनमें लंबी दूरी की मिसाइलें, आधुनिक विमान, विमान वाहक और जमीनी स्तर के हथियार शामिल हैं। शी सेना को युद्ध जीतने के लिए तैयार देखना चाहते हैं।

सेना का यह पुनर्निर्माण एक ऐसे समय पर भी हो रहा है, जबकि चीन दक्षिणी चीनी सागर में समुद्री विवादों को लेकर कई पूर्वी एशियाई देशों के साथ व्यापक गतिरोध में फंसा हुआ है। इन देशों को अमेरिका का समर्थन है। इसके अलावा पूर्वी चीनी सागर में जापान के साथ भी इसका गतिरोध है। जमीनी स्तर पर चीन का भारत और भूटान के साथ सीमा विवाद है। हालांकि 12 अन्य देशों के साथ यह अपने सीमा विवाद सुलझा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश