1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कराची: भरी रैली में ग्रेनेड से हमला, करीब 40 लोग हुए घायल

कराची: भरी रैली में ग्रेनेड से हमला, करीब 40 लोग हुए घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 06, 2020 08:34 am IST,  Updated : Aug 06, 2020 08:34 am IST

पाकिस्तान के कराची शहर में बुधवार को एक कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी की रैली में ग्रेनेड हमले में कम से कम 40 लोग घायल हो गए।

कराची: भरी रैली में ग्रेनेड से हमला, करीब 40 लोग हुए घायल- India TV Hindi
कराची: भरी रैली में ग्रेनेड से हमला, करीब 40 लोग हुए घायल Image Source : TWITTER

कराची: पाकिस्तान के कराची शहर में बुधवार को एक कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी की रैली में ग्रेनेड हमले में कम से कम 40 लोग घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रक पर उस वक्त हथगोला फेंका जब ट्रक कराची के गुलशन-ए-इकबाल क्षेत्र से गुजर रहा था और यह जमात-ए-इस्लामी रैली का मुख्य आकर्षण था। 

प्रतिबंधित सिंधूदेश रिवोल्यूशनरी आर्मी (एसआरए) ने इस हमले की सोशल मीडिया के जरिये जिम्मेदारी ली। सिंध के स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया समन्वयक मीरान यूसुफ ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। यूसुफ ने कहा, ‘‘अधिकतर लोगों को मामूली चोट आई थीं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।’’ जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख सिराज उल हक ने इसे ‘‘कायरतापूर्ण हमला’’ करार दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश