1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत के विदेश मंत्री से मुलाकात न तय है और न ही इसका कोई प्रस्ताव दिया गया: कुरैशी

भारत के विदेश मंत्री से मुलाकात न तय है और न ही इसका कोई प्रस्ताव दिया गया: कुरैशी

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2021 01:15 pm IST,  Updated : Mar 29, 2021 01:15 pm IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में मंगलवार को होने वाले ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के लिए अभी तक कोई बैठक न तय है और न ही इसका कोई प्रस्ताव दिया गया है।

भारत के विदेश मंत्री...- India TV Hindi
भारत के विदेश मंत्री से मुलाकात न तय है और न ही इसका कोई प्रस्ताव दिया गया: कुरैशी Image Source : FILE PHOTO

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में मंगलवार को होने वाले ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के लिए अभी तक कोई बैठक न तय है और न ही इसका कोई प्रस्ताव दिया गया है। मीडिया में प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी सामने आई। सम्मेलन में दोनों मंत्रियों के शामिल होने की खबर से उनकी मुलाकात की अटकलें लगाई जा रही हैं।

कुरैशी ने रविवार को डॉन अखबार से कहा कि उनके और जयशंकर के बीच कोई बैठक न तय है न ऐसा कोई प्रस्ताव दिया गया है। भारत और पाकिस्तान द्वारा पर्दे के पीछे से राजनयिक संबंधों की पूर्ण बहाली के प्रयास के बारे में मीडिया में आई खबरों पर पूछे गए सवाल के जवाब में कुरैशी ने कहा, “अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।”

जयशंकर ने सम्मेलन में कुरैशी से मुलाकात करने के बारे में भी पिछले सप्ताह पूछे गए सवालों का सीधे तौर पर जवाब नहीं दिया था। उन्होंने 26 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव’ में कहा था, “मेरा कार्यक्रम बन रहा है। मुझे नहीं लगता कि अभी तक ऐसी किसी बैठक की योजना बनी है।”

भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि जयशंकर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान अन्य देशों के नेताओं से बातचीत कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश