1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली में विश्वासमत जीता

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली में विश्वासमत जीता

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 06, 2021 02:25 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 02:25 pm IST

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के निर्देश पर संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था। विपक्ष ने इसमें हिस्सा नहीं लिया क्योंकि 11 दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) ने मतविभाजन का बहिष्कार किया था। 

Pakistan Imran Khan wins vote of confidence पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली में- India TV Hindi
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली में विश्वासमत जीता Image Source : HTTPS://TWITTER.COM/PTIOFFICIAL

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को विपक्षी दलों के बहिष्कार के आह्वान के बीच नेशनल असेंबली (संसद) में विश्वासमत जीत लिया। हाल में करीबी मुकाबले वाले सीनेट चुनाव में वित्त मंत्री की हार के बाद उनकी सरकार पर संकट आ गया था। प्रधानमंत्री इमरान खान को संसद के 342 सदस्यीय निचले सदन में 178 वोट मिले और सामान्य बहुमत के लिए 172 वोट की जरूरत थी।

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के निर्देश पर संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था। विपक्ष ने इसमें हिस्सा नहीं लिया क्योंकि 11 दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) ने मतविभाजन का बहिष्कार किया था। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने बुधवार को सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार अब्दुल हाफिज शेख को करीबी मुकाबले में सीनेट चुनाव में हरा दिया था।

इमरान खान के लिए यह बड़ा झटका था जिन्होंने वित्त मंत्री अब्दुल हाफिज शेख के लिए निजी तौर पर प्रचार किया था। वित्त मंत्री की हार के बाद विपक्षी दलों ने खान के इस्तीफे की मांग की थी। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सदन में एक-सूत्री प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को अपने आवास पर सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं से मुलाकात की थी। उनसे सरकार के पक्ष में मतदान करने को कहा गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश