1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 34 हुए

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 34 हुए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 15, 2020 03:59 pm IST,  Updated : Mar 15, 2020 03:59 pm IST

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमण के एक मामले की पुष्टि होने के साथ देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक नया मरीज उस महिला का पति है जिन्होंने हाल में अमेरिका की यात्रा की थी और शनिवार को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

Pakistan's coronavirus tally rises to 34- India TV Hindi
Pakistan's coronavirus tally rises to 34 Image Source : FILE

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमण के एक मामले की पुष्टि होने के साथ देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक नया मरीज उस महिला का पति है जिन्होंने हाल में अमेरिका की यात्रा की थी और शनिवार को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अखबार के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है और उसे पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) के पृथक वार्ड में भर्ती किया गया है।

Related Stories

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि पीआईएमएस के पृथक वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या अब बढ़कर चार हो गई है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमण के पांच मामले- दो बलूचिस्तान में , दो सिंध प्रांत में और एक इस्लामाबाद में- सामने आए हैं। बलूचिस्तान में कुल 10, इस्लामाबाद में चार, गिलगित बाल्तिस्तान में तीन संक्रमितों की पुष्टि हुई है जबकि सिंध में दूसरे स्थानीय व्यक्ति के संक्रमित होने के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश