1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने हिन्दू, सिख, जैन समुदाय की सराहना की

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने हिन्दू, सिख, जैन समुदाय की सराहना की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2020 10:38 pm IST,  Updated : Nov 16, 2020 10:38 pm IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की मदद करने में योगदान के लिए हिन्दू, सिख और जैन समुदाय की सराहना की।

British Prime Minister praised Hindu, Sikh, Jain community- India TV Hindi
British Prime Minister praised Hindu, Sikh, Jain community Image Source : AP (FILE PHOTO)

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की मदद करने में योगदान के लिए हिन्दू, सिख और जैन समुदाय की सराहना की। जॉनसन ने यह टिप्पणी प्रवासी उद्यमी जी पी हिन्दुजा और उनके परिवार द्वारा रविवार को आयोजित डिजिटल दीपावली प्रार्थना सभा के दौरान की। सभा का उद्घाटन प्रिंस चार्ल्स ने दीपावली का पारंपरिक दीया जलाकर किया। सभा में विभिन्न धर्मों के प्रमुख नेता तथा अन्य लोग शामिल हुए। 

चार्ल्स ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व परिवारों और मित्रों के लिए एक साथ होने तथा उपहार और मिठाइयां बांटने का खास मौका है। उन्होंने कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को दीपावली के संदेश से शक्ति मिलती है और उम्मीद पैदा होती है कि अंतत: बुराई पर अच्छाई तथा अंधकार पर प्रकाश की जीत होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश