1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. विकास दर 3-4 साल में दहाई अंकों में : राजनाथ

विकास दर 3-4 साल में दहाई अंकों में : राजनाथ

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2015 02:14 pm IST,  Updated : May 26, 2015 02:15 pm IST

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि देश की विकास दर 3-4 साल में दहाई अंकों में पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के एक साल पूरा करने पर कोलकाता

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि देश की विकास दर 3-4 साल में दहाई अंकों में पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के एक साल पूरा करने पर कोलकाता में संवाददाताओं से राजनाथ सिंह ने कहा, "3-4 साल में विकास दर दहाई अंकों में पहुंच जाएगी।"

सिंह ने कहा कि गत एक साल में सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार जब एक साल पहले मई 2014 में सत्ता में आई थी, तब अर्थव्यस्था पटरी से उतरी हुई थी। अब अर्थव्यवस्था में आया बदलाव दिखाई पड़ रहा है।"

गृह मंत्री ने कहा, "उद्यमियों में यह विश्वास लौटा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेश किया जा सकता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।