1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. कोरोना के दो वेरिएंट्स की शिकार हुई महिला की मौत, वैज्ञानिकों की चिंताएं बढ़ीं

कोरोना के दो वेरिएंट्स की शिकार हुई महिला की मौत, वैज्ञानिकों की चिंताएं बढ़ीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2021 12:17 pm IST,  Updated : Jul 12, 2021 12:17 pm IST

एक रिपोर्ट के अनुसार, मल्टिपल स्ट्रेन वाले इस मामले के समीक्षा विश्लेषण में वैज्ञानिकों ने पाया कि संक्रमण शायद अलग-अलग लोगों से आया हो।

woman infected with two variants of coronavirus dies कोरोना के दो वेरिएंट्स की शिकार हुई महिला की मौ- India TV Hindi
कोरोना के दो वेरिएंट्स की शिकार हुई महिला की मौत, वैज्ञानिकों की चिंताएं बढ़ीं Image Source : AP

नई दिल्ली. बेल्जिमय में कोरोना के दो अलग-अलग वैरिएंट्स से संक्रमित होने वाली 90 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। बेल्जियम के रिसर्चर्स ने महिला के एक अल्फा और बीटा स्ट्रेन से संक्रमित पाए जाने की बात कही। रिसर्चर्स का कहना है कि ये मामला कोरोनोवायरस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में एक और जोखिम का खुलासा करता है। आपको बता दें कि अल्फा स्ट्रेन पहले यूके में जबकि बीटा स्ट्रेन साउथ अफ्रीका में पाया गया था।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मल्टिपल स्ट्रेन वाले इस मामले के समीक्षा विश्लेषण में वैज्ञानिकों ने पाया कि संक्रमण शायद अलग-अलग लोगों से आया हो। महिला को मार्च के महीने में बेल्जियम के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां वो उसी दिन संक्रमित पाई गई थी। घर पर ही उनका ट्रीटमेंट किया गया था और उन्होंने वैक्सीन भी नहीं ली थी। उनेके respiratory संबंधी लक्षण तेजी से बिगड़ते गए और पांच दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई।

जब उनके respiratory samples का टेस्ट किया गया तो पाया गया कोरोना के दो स्ट्रेन पाए गए। हालांकि शोधकर्ता यह नहीं बता सके कि co-infection  ने उसके स्वास्थ्य को तेजी से बिगाड़ने में भूमिका निभाई या नहीं। इससे पहले जनवरी में, ब्राजील के वैज्ञानिकों ने कोरोना के co-infection वाले दो मामले रिपोर्ट किए थे लेकिन इनकी स्टडी scientific journal के रूप में प्रकाशित नहीं की गई। शोधकर्ताओं ने पहले भी लोगों के इन्फ्लूएंजा के multiple strains से संक्रमित होने के प्रमाण पाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश