1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पापुआ न्यू गिनी में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पाकिस्तान में भी महसूस किए गए झटके

पापुआ न्यू गिनी में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पाकिस्तान में भी महसूस किए गए झटके

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2018 04:36 pm IST,  Updated : May 09, 2018 05:14 pm IST

पापुआ न्यू गिनी में आज 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र राबुल शहर से 97 किलोमीटर दक्षिण की ओर था।

6.2 magnitude earthquake in papua new guinea- India TV Hindi
6.2 magnitude earthquake in papua new guinea

पोर्ट मोरेस्बी: पापुआ न्यू गिनी में आज 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र राबुल शहर से 97 किलोमीटर दक्षिण की ओर था। भूकंप में अबतक किसी भी प्रकार के जान-माल की हानि की खबर नहीं मिली है। आपको बता दें कि जनवरी में भी पापुआ न्यू गिनी में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था इसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी।

इसी के साथ-साथ पाकिस्तान के कुछ शहरों जैसे कि, लाहौर, क़सूर, फैसाबाद इस्लामाबाद, पेशावर, चित्राल, और गिलगित-बल्तिस्तान में एक ही दिन में दूसरी बार 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले सुबह के समय यहां 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश