1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के सबसे गंदे शहरों में न्यूयॉर्क सबसे ऊपर- सर्वे

अमेरिका के सबसे गंदे शहरों में न्यूयॉर्क सबसे ऊपर- सर्वे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 22, 2018 01:07 pm IST,  Updated : Feb 22, 2018 01:07 pm IST

अमेरिका में न्यूयॉर्क सबसे गंदा शहर है और देश के बाकी किसी भी स्थान की तुलना में यहां सबसे अधिक कीड़े-मकोड़े और कूड़ा पाया जाता है।

new york- India TV Hindi
new york

न्यूयॉर्क: अमेरिका में न्यूयॉर्क सबसे गंदा शहर है और देश के बाकी किसी भी स्थान की तुलना में यहां सबसे अधिक कीड़े-मकोड़े और कूड़ा पाया जाता है। अमेरिका की साफ-सफाई सेवा कंपनी बिजी बी ने सरकारी आंकड़ों की समीक्षा के आधार पर यह बात कही है। (पॉडगोरिका में अमेरिकी दूतावास में अज्ञात व्यक्ति ने खुद को विस्फोट कर उड़ाया )

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, नई रिपोर्ट में कीड़े मकोड़ों और कूड़ा करकट के आधार पर समूचे अमेरिका के 40 शहरों को सूचीबद्ध किया गया है। बिग एप्पल के उपनाम से प्रचलित न्यूयॉर्क शहर को बिजी बी के सबसे अधिक गंदे शहरों की सूची में 427.9 के अंकों के साथ शीर्ष स्थान मिला। लॉस एंजेलिस 317.8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क में करीब 90 लाख 4000 घरों के पास की सड़कों या संपत्तियों पर कूड़ा रहता है और लगभग 23 लाख घरों में चूहे या कॉकरोच पाए गए। न्यूयॉर्क जनसंख्या घनत्व के मामले में भी पहले स्थान पर है, जिसमें प्रति वर्ग मील में 28,000 लोग रहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश