
ओबामा ने कहा, हमारे परामर्शदाताओं से बात सुनने तक से इंकार कर देने वाली सीनाजोरी कई बार सुनने में तो अच्छी लग सकती है लेकिन इससे हासिल कुछ नहीं होता। इसकी जगह हम इस बात पर गौर कर रहे हैं कि मजबूत और सैद्धांतिक कूटनीति किसी समस्या को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने के लिए एक उम्मीद दे सकती है। बाद में न्यूयार्क में मशहूर द डेली शो में शिरकत करते हुए ओबामा ने उन लोगों का मजाक बनाया, जिनका मानना है कि यदि आप वार्ताओं में डिक चेनी को ले आते तो सबकुछ अच्छा हो जाता।
कल व्हाइट हाउस ने द ईरान डील नाम से एक ट्विटर हैंडल शुरू किया, जो लोगों को इससे जोड़ने और संधि के बारे में मौजूद गलत धारणाओं को ठीक करने के लिए है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नस्ट ने कहा, यह तथ्य उपलब्ध करवाएगा, ऑनलाइन लोगों को जोड़ेगा आर इसे समझौते में शामिल लोगों द्वारा एक मंच के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।