1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पहले रूस को हथियार बेचने का लगाया आरोप, फिर अमेरिका ने इस देश से हाथ जोड़कर मांगी माफी

पहले रूस को हथियार बेचने का लगाया आरोप, फिर अमेरिका ने इस देश से हाथ जोड़कर मांगी माफी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 13, 2023 11:12 pm IST,  Updated : May 13, 2023 11:12 pm IST

दक्षिण अफ्रीका पर यूक्रेन और रूस के बीच जंग के दौरान रूस को हथियारों की आपूर्ति करने का आरोप लगाने वाले यहां तैनात अमेरिकी राजदूत रूबेन ब्रिगिटी ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांग ली है।

पहले रूस को हथियार बेचने का लगाया आरोप, फिर अमेरिका ने इस देश से हाथ जोड़कर मांगी माफी- India TV Hindi
पहले रूस को हथियार बेचने का लगाया आरोप, फिर अमेरिका ने इस देश से हाथ जोड़कर मांगी माफी Image Source : FILE

America-South Africa: रूस और यूक्रेन की जंग के बीच अमेरिका सहित पश्चिमी देश यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य मदद कर रहे हैं। वहीं रूस पर आर्थिक प्रतिबंध भी लगा दिए हैं। इसी बीच अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका पर आरोप लगाया है ​कि उसने जंग में रूस को हथियारों की आपूर्ति की है। हालांकि इस आरोप को लगाने के बाद जब विवाद बढ़ा तो अमे​रिकी राजदूत ने बाद में माफी मांग ली। जानिए क्या है पूरा मामला। 

दक्षिण अफ्रीका पर यूक्रेन और रूस के बीच जंग के दौरान रूस को हथियारों की आपूर्ति करने का आरोप लगाने वाले यहां तैनात अमेरिकी राजदूत रूबेन ब्रिगिटी ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांग ली है। ब्रिगिटी के इस आरोप की वजह से दोनों देशो के बीच राजनयिक गतिरोध पैदा हो गया था। दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका द्वारा उस पर रूस को हथियारों की आपूर्ति करने का आरोप लगाए जाने को लेकर शुक्रवार को पलटवार किया और कहा कि उस पर इस तरह का आरोप लगाया जाना उचित नहीं है। 

ब्रिगिटी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘मैं आभारी हूं कि मुझे विदेश मंत्री नालेदी पंडोर से आज शाम मुलाकात करने और मेरी टिप्पणी से उत्पन्न किसी भ्रम को दूर करने का अवसर प्राप्त हुआ। बातचीत के दौरान मैंने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों और हमारे राष्ट्रपतियों द्वारा दिए गए अहम एजेंडे को दोहराया।’

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की विदेशमंत्री पंडोर ने अमेरिका के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘अमेरिका द्वारा (दक्षिण अफ्रीका को) तंग नहीं किया ज सकता है। वे ऐसा व्यवहार करना चाहते हैं जैसा कि हम उनके एक राज्य हैं, जो हम नहीं हैं। हम संप्रभु और गणराज्य हैं और हम अमेरिकी राजदूत द्वारा सह शासित नहीं होने वाले।’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश