1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान के कोरोना संक्रमित होने के बाद BMC ने सील किया अभिनेत्री का घर

करीना कपूर खान के कोरोना संक्रमित होने के बाद BMC ने सील किया अभिनेत्री का घर

 Published : Dec 13, 2021 10:52 pm IST,  Updated : Dec 14, 2021 10:51 am IST

बीएमसी ने खुलासा किया है कि करीना के घर को सील कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेत्री अभी तक उचित जानकारी नहीं दी है लेकिन हमारे अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके संपर्क में कितने लोग आए।

Kareena Kapoor- India TV Hindi
 करीना कपूर खान के कोरोना संक्रमित होने के बाद BMC ने सील किया अभिनेत्री का घर Image Source : INSTAGRAM/KAREENA KAPOOR

Highlights

  • करीना और अमृता हाल ही में एक पार्टी में शरीक हुई थीं।
  • बीएमसी ने दोनों अभिनेत्री के घर पर संपर्क किया है।

अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा ने सोमवार को आधिकारिक बयान साझा करते हुए पुष्टि की कि वे कोरोना से संक्रमित हैं।  '3 इडियट्स' की अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा की थी, जिसमें लिखा था, "मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। मैंने सभी चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तुरंत खुद को क्वारंटीन कर लिया। मैं सभी से अनुरोध करती हूं जो मेरे संपर्क में जो भी आए हैं कृपया अपना टेस्ट जरूर करवाएं।" 

करीना ने आगे कहा, "मेरे परिवार और कर्मचारियों को भी डबल टीका वैक्सीनेशन किया गया है। मौजूदा समय में उनमें किसी तरह का कोई लक्षण पाया गया हैं। शुक्र है, मैं ठीक महसूस कर रही हूं और जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है।" 

अमृता ने भी इंस्टा स्टोरीज पर अपना बयान साझा किया और लिखा, "मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। मैं सभी चिकित्सा दिशानिर्देशों और बीएमसी नियमों का पालन कर रही हूं। जो कोई भी मेरे संपर्क में रहा है, कृपया अपना टेस्ट करवाएं। मेरी फैमिली और कर्मचारी पूरी तरह वैक्सीनेटेड हैं और सभी की जांच निगेटिव आई है। सुरक्षित रहें, जिम्मेदार रहें।"

इस बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने खुलासा किया है कि करीना के घर को सील कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ''अभिनेत्री अभी तक उचित जानकारी नहीं दी है लेकिन हमारे अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके संपर्क में कितने लोग आए।'' 

आज पहले यह बताया गया था कि दोनों हाल ही में कई पार्टियों में शामिल हुए थे और इसलिए घातक वायरस के सुपर-स्प्रेडर्स हो सकते हैं। बीएमसी ने करीना या अमृता के संपर्क में आने वाले लोगों को भी आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने का निर्देश दिया था। 

इससे पहले दिन में, करीना के आधिकारिक प्रवक्ता ने एक बयान में बताया था कि करीना और अमृता दोनों ने एक "एक डिनर पार्टी थीं जहां उनके साथ कुछ दोस्त मौजूद थे, इसके बाद करीना कोविड​​​​-19 के संक्रमण में आईं।" 

करीब एक हफ्ते पहले करीना और अमृता ने अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के मुंबई स्थित घर पर आयोजित एक पार्टी में शिरकत की थी।

(इनपुट-ANI)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन