1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन 4 वजहों से महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है विटामिन C, जरूर करें डाइट में शामिल

इन 4 वजहों से महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है विटामिन C, जरूर करें डाइट में शामिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 09, 2021 04:04 pm IST,  Updated : Mar 09, 2021 04:07 pm IST

जानें विटामिन सी का सेवन करने से महिलाओं को क्या क्या फायदे होते हैं और ये महिलाओं के लिए क्यों जरूरी होता है।

vitamin C benefits for women - India TV Hindi
vitamin C benefits for women  Image Source : INDIA TV

घर हो या फिर ऑफिस महिलाएं आज हर जगह अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इन दोनों ही चीजों को मैनेज करने के चक्कर में कई बार महिलाएं अपनी सेहत की अनदेखी कर देती हैं। जिसकी वजह से उनकी सेहत में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। वैसे तो महिलाओं के लिए विटामिन्स और मिनरल्स जरूरी होता है लेकिन आज हम महिलाओं के लिए विटामिन सी क्यों जरूरी होता है, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। जानें विटामिन सी का सेवन करने से महिलाओं को क्या क्या फायदे होते हैं और ये महिलाओं के लिए क्यों जरूरी होता है।

यूरिक एसिड के बढ़े होने पर ना खाएं ये 4 चीजें, बढ़ जाएगी और परेशानी

orange
Image Source : INSTAGRAM/CULINAIRE.ESCAPE.COOKING orange

कोलेजन के लिए जरूरी

विटामिन सी पानी में घुलनशील है। ये एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। जो कि धमनी, स्कार टिशू के विकास और कार्टिलेज के रखरखाव के लिए आवश्यक है। दरअसल, कोलेजन एक पदार्थ है जिसका शरीर में उत्पादन नेचुरल तौर पर होता है। विटामिन सी शरीर में कोलेजन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी वजह से चेहरे पर झुर्रियां और उम्र बढ़ने की निशानियां कम होती हैं। 

प्रेग्नेंसी के दौरान विटामिन सी का सेवन महिलाओं के लिए बहुत जरूरी
महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान विटामिन सी का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा इसलिए  क्योंकि बढ़ते हुए क्योंकि गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए इसकी जरूरत ज्यादा होती है। दरअसल, गर्भवती महिलाओं में आम महिला की तुलना में शरीर में विटामिन सी का लेवल बहुत कम होता है। इसी वजह से प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को विटामिन सी का सेवन जरूर करना चाहिए। 

vitamin c
Image Source : INSTAGRAM/MURPHYSAESTHETICS vitamin c

आयरन को अवशोषित करने में करता है मदद
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि विटामिन सी डाइट में से आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये एनीमिया होने के खतरे को भी कम करता है।

Weight loss: वजन घटाने के लिए असरदार है ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, नेचुरल तरीके से घटाएगी पेट में जमा चर्बी

दिल का रखता है ख्याल
विटामिन सी दिल का भी ख्याल रखता है। अगर महिलाएं इसका सेवन करेंगी तो दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा कम होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।