1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में कमरे बनवाते समय ध्यान रखें ये बातें, आएगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips: घर में कमरे बनवाते समय ध्यान रखें ये बातें, आएगी सुख-समृद्धि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 19, 2020 06:27 am IST,  Updated : Oct 19, 2020 06:27 am IST

 वास्तु शास्त्र के अनुसार जब भी आप नया घर बनवाएं, तो घर की उत्तर-पूर्व दिशा में छोटे कमरे बनवाएं और इनकी ढलान भी उत्तर-पूर्व की ओर ही रखें। जबकि घर में बड़े कमरे बनवाने के लिये दक्षिण या पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए। 

Vastu Tips: घर में कमरे बनवाते समय ध्यान रखें ये बातें, होगी सुख-समृद्धि- India TV Hindi
Vastu Tips: घर में कमरे बनवाते समय ध्यान रखें ये बातें, होगी सुख-समृद्धि Image Source : INSTA/STUNNINGDECORATIONSWOW/MJMINTERIOR

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में कमरे बनवाने के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार जब भी आप नया घर बनवाएं, तो घर की उत्तर-पूर्व दिशा में छोटे कमरे बनवाएं और इनकी ढलान भी उत्तर-पूर्व की ओर ही रखें। जबकि घर में बड़े कमरे बनवाने के लिये दक्षिण या पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए। 

उत्तर-पूर्व दिशा की अपेक्षा दक्षिण-पश्चिम दिशा के कमरे का फर्श और छत दो-तीन ईंट ऊपर चढ़ाकर ही बनवाना चाहिए। अगर आपको चबूतरा बनवाना है, तो भी आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही बनवाएं। इस दिशा में आप भारी सामान रखने के लिये गोदाम भी बनवा सकते हैं, जबकि उत्तर-पूर्व दिशा में आपको किसी भी तरह का भारी सामान रखना अवॉयड करना चाहिए। 

उत्तर-पूर्व दिशा का भाग जितना खुला और हल्का होगा, उतना ही आपके घर के लिये अच्छा होगा। इससे आपके घर की धन-समृद्धि में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही ध्यान रखें कि पूरे घर के फर्श की ढलान और छत की ढलान उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखनी चाहिए।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

Vastu Tips: इस दिशा में हवनकुंड बनाना है सबसे उपयोगी, परिवार पर नहीं आता है कोई संकट

Vastu Tips: भूलकर भी मंदिर में न रखें इस तरह की मूर्तियां, होगा अशुभ

Vastu Tips: भूलकर भी मंदिर में न लगाएं ये तस्वीरें, बढ़ सकती है मुश्किलें

Vastu tips: घर के मंदिर में कराएं इस रंग का पेंट, पूजा करते समय मिलेगी शांति

Vastu Tips: ऑफिस में इस दिशा में मंदिर बनाने से बिजनेस में मिलता है खूब लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल