1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में कहां होगी बारिश, किन जगहों पर पड़ेगी गर्मी? जानें अगले 48 घंटे के दौरान कैसा रहेगा मौसम

बिहार में कहां होगी बारिश, किन जगहों पर पड़ेगी गर्मी? जानें अगले 48 घंटे के दौरान कैसा रहेगा मौसम

 Published : May 12, 2025 11:57 pm IST,  Updated : May 13, 2025 12:05 am IST

बिहार के लोगों को अगले दो दिन तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा और 15 मई के बाद झमाझम बारिश दर्ज की जा सकती है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

पटनाः बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी जारी है। अगले 48 घंटे के दौरान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री तक रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। 13 मई को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा और भीषण गर्मी पड़ेगी।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी 

मौसम विभाग ने बताया कि 14 मई को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंदगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में एक या दो जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 15-16 मई को राज्य के किशनगंज, अररिया और सुपौल जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली और तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) के साथ तूफान आने की संभावना है। वहीं, किशनगंज, अररिया, मधुबनी, कटिहार और सीतामढ़ी जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली और तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) के साथ तूफान आने की संभावना है। 

इन जिलों में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली,शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, अररिया और मधेपुरा में भीषण गर्मी का असर देखा जा सकता है। इन जिलों के अलावा बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में भी तेज गर्मी का असर देखा जा सकता है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

40 डिग्री के करीब रहेगा तापमान

इन जिलों में 16 मई तक भीषण गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। 17 मई तक इन जिलों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के करीब रहेगा। कुछ मिलाकर बिहार के लोगों को अभी गर्मी से निजात पाने में समय लगेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।