1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: NDA को कल मिलेगा एक और साथी, मांझी की पार्टी HAM होगी गठबंधन में शामिल

बिहार: NDA को कल मिलेगा एक और साथी, मांझी की पार्टी HAM होगी गठबंधन में शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2020 10:45 am IST,  Updated : Sep 02, 2020 11:03 am IST

बिहार में जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) गुरुवार को NDA में शामिल होगी।

बिहार: NDA को कल मिलेगा एक और साथी, मांझी की पार्टी HAM होगी गठबंधन में शामिल- India TV Hindi
बिहार: NDA को कल मिलेगा एक और साथी, मांझी की पार्टी HAM होगी गठबंधन में शामिल Image Source : PTI/FILE

पटना: बिहार में जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) गुरुवार को NDA में शामिल होगी। पहले खबर थी कि HAM आज NDA में शामिल हो सकती है लेकिन अब वह गुरुवार को NDA में शामिल होगी। बता दें कि HAM पहले महागठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन बीते महीने HAM ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था।

राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन से नाता तोड़ चुके पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने 27 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। तभी इस बात की संभावनाएं दिखने लगी थीं कि जीतन राम मांझी अब BJP, JD(U) और LJP के NDA का हिस्सा बन सकते हैं।

जीतन राम मांझी ने महागठबंधन का साथ छोड़कर उसे बड़ा झटका दिया था। इस बात को महागठबंधन के एक महत्वपूर्ण घटक दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी मानते हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि ‘मांझी का जाना महागठबंधन के लिए दुखद है और हमें नुकसान हुआ है। महागठबंधन का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।