1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. होंडा ने उतारी करोड़ से ज्यादा की बाइक, जानिए फीचर्स

होंडा ने उतारी करोड़ से ज्यादा की बाइक, जानिए फीचर्स

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 18, 2015 12:00 pm IST,  Updated : Jun 18, 2015 12:02 pm IST

नई दिल्ली: जापानी बाइक कंपनी होंडा मोटर की रेसिंग कारपोरेशन ने जबरदस्त रेसिंग बाइक लॉन्च की है। यह एक रोड लीगल बाइक है जिसें Honda Moto GP Replica RC213VS नाम से उतारा गया है। इस

होंडा ने उतारी करोड़...- India TV Hindi
होंडा ने उतारी करोड़ से ज्यादा की बाइक, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली: जापानी बाइक कंपनी होंडा मोटर की रेसिंग कारपोरेशन ने जबरदस्त रेसिंग बाइक लॉन्च की है। यह एक रोड लीगल बाइक है जिसें Honda Moto GP Replica RC213VS नाम से उतारा गया है। इस बाइक की कीमत 1,84,000 डॉलर (लगभग 1.18 करोड़ रूपए) रखी गई है। इस रोड़ लीगल बाइक को बनाने के लिए होंडा पिछले 10 सालों से काम कर रही थी।

इस बाइक को मोटो जीपी के चैंपियन मार्क मार्केज और डैनी पेड्रोसा ने लॉन्च किया है। आपको बता दें कि इस बाइक के सीमित मॉडल ही बनाकर बेचे जाएंगे। होंडा की इस जबरदस्त बाइक के लिए एडवांस बुकिंग्स 13 जुलाई 2015 से शुरू हो रही है।

बाइक की खासियत

Honda Moto GP Replica RC213VS बाइक में 1000सीसी, V4 इंजन लगा है जो 157HP का पावर और 75 LB-FT का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा ट्यूनिंग पैकेज जोड़ने के बाद यह बाइक 212HP और 87 LB-FT का टॉर्क जनरेट करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।