
20 मई तक कम बारिश की आशंका-
भारत के मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि 15 से 20 मई के बीच दिल्ली, हरियाणा समेत राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में बेहद कम बारिश होगी। हालांकि देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है।
ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने जताई अलनीनो की आशंका-
काफी सालों बाद ऑस्ट्रेलियाई और अमेरिकी मौसम विभाग ने अलनीनो के खतरे की आशंका जताई है। ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग की माने तो ट्रापिकल पैसिफिक में जो पैटर्न बन रहे हैं उससे एशिया के कुछ हिस्सों में सूखे की संभावना बन सकती है। वहीं अमेरिकी जलवायु पूर्वानुमान केंद्र सीपीसी ने इस साल 50 से 60 फीसदी अलनीनो प्रभाव की आशंका जाहिर की है। एजेंसी पहले भी कह चुकी है कि प्रशांत महासागर में कमजोर अलनीनो की स्थिति पनप रही है।