1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए 2 शातिर बदमाश, लूट की घटना में थे वांछित

नोएडा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए 2 शातिर बदमाश, लूट की घटना में थे वांछित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2022 10:56 pm IST,  Updated : Apr 16, 2022 10:56 pm IST

विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर आदि के आधार पर घटना की रेकी पश्चात घटित करने की बात पाई गई।

Noida Encounter, Noida Encounter Arrest, Noida Miscreants Arrested- India TV Hindi
Noida Police with arrested criminals. Image Source : INDIA TV

Highlights

  • दोनों बदमाश सब्जी मंडी सेक्टर 88 गेट नंबर 4 के पास हुई लूट में शामिल थे।
  • 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 बदमाशों ने मंडी के दुकानदारों से कलेक्शन के रुपये लूट लिए थे।

नोएडा: उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने शनिवार को 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बदमाश बीते 10 अप्रैल को थाना फेस 2 के अंतर्गत आने वाली सब्जी मंडी सेक्टर 88 गेट नंबर 4 के पास हुई लूट में शामिल थे। उक्त वारदात में 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 बदमाशों ने मंडी के दुकानदारों से कलेक्शन के रुपये लूट लिए थे। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

नोएडा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर आदि के आधार पर घटना की रेकी पश्चात घटित करने की बात पाई गई। पुलिस ने बताया कि विवेचना के बाद वांछित अभियुक्तों विशाल साहानी पुत्र अभिमन्यु साहानी एवं नासिल अली पुत्र नसरुद्दीन को मुखबिर की सूचना के आधार पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से घटना में लूटे गए 3.05 लाख रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं 2 तमंचे बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों से 315 बोर मय खोखा कारतूस एवं 2 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।