1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पति के सामने 17 लोगों ने किया 5 बच्चों की मां के साथ गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

पति के सामने 17 लोगों ने किया 5 बच्चों की मां के साथ गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2020 10:06 pm IST,  Updated : Dec 09, 2020 10:06 pm IST

झारखंड के दुमका से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पति के सामने ही 17 लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया जिसके बाद बुधवार को इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

Jharkhand: Woman gang raped by 17 people in front of her husband in Dumka- India TV Hindi
झारखंड के दुमका से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। Image Source : PTI

रांची: झारखंड के दुमका से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पति के सामने ही 17 लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया जिसके बाद बुधवार को इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक इलाके में यह अपराध हुआ, जब पांच बच्चों की मां अपने पति के साथ मेले से घर लौट रही थी। आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। बदमाश दोनों पर हावी हो गए और महिला के साथ गैंगरेप किया।

Related Stories

अपराध की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान चलाया है। पीड़िता के पति का कहना है कि गांव में हर मंगलवार को बाजार लगता है। वो अपनी पत्नी के साथ करीब आठ बजे बाजार से घर लौटकर घर आ रहा था।

पति ने आगे बताया कि रास्ते में नशे में धुत करीब 17 लड़के खड़े थे। उनमें से पांच लड़कों ने उसे और दो ने पत्नी को पकड़ लिया। बाकी लड़के पत्नी को उठाकर झाड़ियों की तरफ ले गये, फिर बारी-बारी करीब 12 बजे रात तक गैंगरेप किया। घटना के बाद सभी ने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

गैंगरेप की बात सामने आने के बाद डीआईजी और एसपी मुफ्फसिल थाना पहुंचे और महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। महिला के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

डीआईजी सुदर्शन मंडल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने मामले को संदेहात्मक बताते हुए कहा कि पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। बता दें कि कि इससे पहले भी दुमका में 17 युवकों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था जिसमें पुलिस ने तुरंत ही एक्शन लेते हुए आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।