1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. ऑक्सीजन की कमी से गंगाराम अस्पताल में 25 रोगियों की मौत की आशंका,60 की हालत गंभीर

ऑक्सीजन की कमी से गंगाराम अस्पताल में 25 रोगियों की मौत की आशंका,60 की हालत गंभीर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2021 08:55 am IST,  Updated : Apr 23, 2021 11:19 am IST

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 25 रोगियों की ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत की आशंका जताई जा रही है।

ऑक्सीजन की कमी से गंगाराम अस्पताल में 25 रोगियों की मौत आशंका,60 की हालत गंभीर: सूत्र- India TV Hindi
ऑक्सीजन की कमी से गंगाराम अस्पताल में 25 रोगियों की मौत आशंका,60 की हालत गंभीर: सूत्र Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 25 रोगियों की ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत की आशंका जताई जा रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऑक्सीजन के कम दबाव की वजह से 25 "बहुत बीमार" रोगियों की मौत होने की आशंका है। 

इस बीच सर गंगाराम अस्पताल के निदेशक ने कहा है कि अस्पताल के पास सिर्फ 2 घंटे की ही ऑक्सीजन बची है, अस्पताल की तरफ से यह भी कहा गया है कि वेंटीलेटर और BiPAP मशीनें असरदार तरीके से काम नहीं कर रहीं। 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अस्पताल के मेडिकल निदेशक के हवाले से लिखा है कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से 60 अतीरिक्त "बहुत बीमार" मरीजों की जान पर भी संकट है, अस्पताल के अनुसार उसके सामने बड़ा संकट आ सकता है। 

मध्य दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में 500 से ज्यादा संक्रमित मरीज भर्ती हैं और इनमे से 150 मरीज ‘हाई फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट’ पर हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार रात सरकार को आपात संदेश भेजकर कहा था कि स्वास्थ्य केंद्र में केवल पांच घंटे के लिए ऑक्सीजन बची है और तुरंत इसकी आपूर्ति का अनुरोध किया था। पिछले चार दिनों में शहर के कई निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। कुछ अस्पतालों ने दिल्ली सरकार से मरीजों को दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों में भी भेजने का अनुरोध किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।