1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास शख्स ने की सुसाइड, पेड़ से लटका मिला शव

दिल्ली: द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास शख्स ने की सुसाइड, पेड़ से लटका मिला शव

 Published : Jun 16, 2024 05:33 pm IST,  Updated : Jun 16, 2024 06:33 pm IST

दिल्ली में द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास एक शख्स ने सुसाइड की है। यहां एक शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। अपराध टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया और वहां की तस्वीर खींची

Dwarka metro- India TV Hindi
द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास शख्स ने की सुसाइड Image Source : REPRESENTATIVE PIC

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास पेड़ से फंदा लगा कर 48 साल के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान भरत विहार निवासी रमेश के रूप में हुई है। 

पेड़ से लटका मिला शव

पुलिस नियंत्रण कक्ष को शनिवार को कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि एक शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने बताया कि इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'अपराध टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया और वहां की तस्वीर खींची।' उन्होंने बताया कि रमेश इलाके में खाद्य पदार्थ बेचता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है। 

दिल्ली मेट्रो ने 2 दिनों के लिए समय में बदलाव किया

हालही में ये खबर भी सामने आई थी कि त्योहार और छुट्टियों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने दो दिनों के लिए अपने समय में बदलाव किया है। वहीं रविवार और बकरीद की छुट्टी होने की वजह से लोगों को असुविधा ना हो, इसके लिए येलो लाइन पर और ट्रेन की घोषणा भी की जाएगी। 

बता दें कि दिल्ली मेट्रो की ‘येलो लाइन’ के चौथे चरण के जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम गलियारे पर 490 मीटर खंड पर चल रहे निर्माण कार्य के मद्देनजर रविवार और सोमवार को क्रमश: अंतिम और पहली ट्रेन के समय में कुछ बदलाव होंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।