1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: 9 वर्षीय बच्ची के कथित बलात्कार, हत्या मामले में 4 व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

दिल्ली: 9 वर्षीय बच्ची के कथित बलात्कार, हत्या मामले में 4 व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2021 07:54 pm IST,  Updated : Aug 28, 2021 08:05 pm IST

दिल्ली पुलिस ने बच्ची की मां के बयान के आधार पर एक मामला दर्ज किया था जिसने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी के साथ बलात्कार और उसकी हत्या की गई और बाद में एक अगस्त को परिवार की सहमति के बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दिल्ली: 9 वर्षीय बालिका के कथित बलात्कार, हत्या मामले में 4 व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल- India TV Hindi
दिल्ली: 9 वर्षीय बालिका के कथित बलात्कार, हत्या मामले में 4 व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल Image Source : AP FILE PHOTO

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली छावनी इलाके में नौ साल की एक बच्ची के कथित बलात्कार और हत्या के मामले में श्मशान के पुजारी और तीन अन्य के खिलाफ शनिवार को यहां की एक अदालत में आरोपपत्र दायर किया। अंतिम रिपोर्ट में दक्षिण-पश्चिम जिले के श्मशान के 55 वर्षीय पुजारी राधेश्याम और उसके कर्मचारियों-कुलदीप सिंह, सलीम अहमद और लक्ष्मी नारायण को आरोपी बनाया गया है। 

चारों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 376 और 506 के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बच्ची की मां के बयान के आधार पर एक मामला दर्ज किया था जिसने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी के साथ बलात्कार और उसकी हत्या की गई और बाद में एक अगस्त को परिवार की सहमति के बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।