1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'दिल की पुलिस' ने लोगों को लौटाए ₹7.55 करोड़ और 3.8 किलो सोना

'दिल की पुलिस' ने लोगों को लौटाए ₹7.55 करोड़ और 3.8 किलो सोना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2020 12:35 pm IST,  Updated : Dec 06, 2020 12:35 pm IST

दिल्ली पुलिस ने लोगों को जो अन्य सामान लौटाए हैं, उसमें वाहन, मोबाइल फोन, लैपटॉप, पीसी, सीसीटीवी शामिल हैं।

Delhi police returns cash and gold to their owners । 'दिल की पुलिस' ने लोगों को लौटाए ₹7.55 करोड़ और- India TV Hindi
'दिल की पुलिस' ने लोगों को लौटाए ₹7.55 करोड़ और 3.8 किलो सोना Image Source : FILE

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली की पुलिस ने पिछले 6 महीनों में ₹7.55 करोड़ और 3.8 किलो सोना सही हकदारों को वापस लौटाया है। ये सामान पिछले कई सालों से दिल्ली पुलिस के पास पड़ा हुआ था।  हिरासत में पड़े हुए थे। दिल्ली पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सामान लौटाने से संबंधित ये ड्राइव 1 जून 2020 को शुरू किया गया था। 15 पुलिस जिलों में संबंधित थानों द्वारा लोगों को उनका सामान लौटाया गया।

दिल्ली पुलिस ने लोगों को जो अन्य सामान लौटाए हैं, उसमें वाहन, मोबाइल फोन, लैपटॉप, पीसी, सीसीटीवी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने 1 जून से 5 नवंबर तक ₹7,55,62,133 नगद और करीब 3795.12 ग्राम ज्वैलरी जो विभिन्न मामलों में बरामद की थी, वो उनके सही मालिकों को लौटायी। ज्वैलरी में गोल्ड के 422 आईटम, डायमंड के 6  और सिल्वर के 431 आईटम थे।

वाहनों की बात करें तो दिल्ली पुलिस ने 5299 दो पहिया वाहन, 280 तीन पहिया वाहन औऱ 869 चार पहिया वाहन उनके मालिकों को सौंपे। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स में दिल्ली पुलिस ने 3980 मोबाइल फोन, 121 लैपटॉप/कंप्यूटर/सीसीटीवी और 1931 अन्य आइटम लौटाए। कुल मिलाकर, 12567 वस्तुओं का निस्तारण किया गया और उनके मालिकों को लौटा दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।