1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Coronavirus से जुझ रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को दी गई प्लाज्मा थेरेपी

Coronavirus से जुझ रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को दी गई प्लाज्मा थेरेपी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2020 10:16 am IST,  Updated : Jun 20, 2020 10:16 am IST

कोरोना संक्रमण से जुझ रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्लाज्मा थेरेपी दी गयी है। दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में जैन को प्लाज्मा थेरेपी दी गयी।

Plasma therapy given to Delhi Health Minister Satyendar Jain- India TV Hindi
Plasma therapy given to Delhi Health Minister Satyendar Jain Image Source : PTI

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण से जुझ रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्लाज्मा थेरेपी दी गयी है। दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में जैन को प्लाज्मा थेरेपी दी गयी। बता दें कि तबियत बिगड़ने के बाद कल शाम सत्येन्द्र जैन को मैक्स हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। शुक्रवार को सत्येंद्र जैन की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसके चलते उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ा। मैक्स अस्पताल में भर्ती किए जाने से पहले एक सरकारी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

Related Stories

सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद सत्येन्द्र जैन को लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा था। उन्हें निमोनिया होने की पुष्टि भी हुई है। एक सूत्र ने बताया, ‘‘शाम में उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में लाया गया और आईसीयू में भर्ती किया गया।’’ आरजीएसएसएच के सूत्रों ने बताया कि मंत्री की बिगड़ती हालत को देखते हुए उनके परिवारवाले उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करना चाहते थे।

इससे पहले दिन में जैन का उपचार करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक ऑक्सीजन स्तर (एसपीओ2) गिरने के कारण उन्हें लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा था। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘उनके ऑक्सीजन का स्तर 89 प्वांइट पर गिरने के बाद उन्हें लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा था। सामान्य स्तर करीब 95 होता है। उन्हें निमानियो होने की पुष्टि भी हुई है इसलिए उन्हें अस्पताल की आईसीयू में स्थानांतरित करने का फैसला किया गया।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जैन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं जो कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे हैं।’’ जैन को 16 जून को पूर्वी दिल्ली में राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में भर्ती कराया गया था। जैन बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर रविवार को जैन ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह के नेतृत्व में उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया था। इस बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी भागीदारी की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।