1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. असम में पुलिस भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक, सीएम ने एक महीने में भर्ती परीक्षा करवाने के दिए आदेश

असम में पुलिस भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक, सीएम ने एक महीने में भर्ती परीक्षा करवाने के दिए आदेश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2020 09:27 am IST,  Updated : Sep 23, 2020 09:27 am IST

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को निर्देश दिया कि प्रश्न पत्र लीक होने के कारण दो दिन पहले रद्द की गई पुलिस उप-निरीक्षकों परीक्षा एक महीने के भीतर आयोजित की जाए।

Assam Chief Minister Sarbananda Sonowal- India TV Hindi
Assam Chief Minister Sarbananda Sonowal Image Source : PTI

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को निर्देश दिया कि प्रश्न पत्र लीक होने के कारण दो दिन पहले रद्द की गई पुलिस उप-निरीक्षकों परीक्षा एक महीने के भीतर आयोजित की जाए। बता दें कि 20 सितंबर को होने वाली परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक होने के कुछ मिनट बाद रद्द कर दिया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ बैठक के दौरान स्थिति की समीक्षा करते हुए, मुख्यमंत्री ने  राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष प्रदीप कुमार को परीक्षा का संचालन सबसे पारदर्शी तरीके से करने और जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारी से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि परीक्षा आयोजित करते समय आगे कोई विसंगतियां न हों।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत से भी सांठगांठ की पहचान करने को कहा, जिसने भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने के दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा सुनिश्चित की जा सके। बैठक में डीजीपी ने मुख्यमंत्री को दोषियों को पकड़ने के लिए असम पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बताया। एसएलपीआरबी अध्यक्ष ने परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पहले व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्रों के चार सेटों में से एक प्राप्त किया था, जिसके कारण इसे रद्द कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन