1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. KVS Admission 2020: केंद्रीय विद्यालय की आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

KVS Admission 2020: केंद्रीय विद्यालय की आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 11, 2020 02:13 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 02:13 pm IST

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) आज कक्षा 1 में प्रवेश के लिए अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की पहली मेरिट सूची जारी करेगा। कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त को बंद कर दी गई थी।

kvs admission 2020 first merit list for kendriya vidyalaya...- India TV Hindi
kvs admission 2020 first merit list for kendriya vidyalaya class 1 Image Source : GOOGLE

KV Admission Result of Class 1: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) आज कक्षा 1 में प्रवेश के लिए अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की पहली मेरिट सूची जारी करेगा। कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त को बंद कर दी गई थी। मेरिट सूची वेबसाइट- kvsangathan.nic.in और व्यक्तिगत स्कूलों की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।पिछले साल, कक्षा 1 में प्रवेश के लिए लगभग 7.95 लाख आवेदन आए थे। मेरिट सूची व्यक्तिगत स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अगर सीटें खाली रह जाती हैं तो संस्थान 19 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा और इसी तरह 23 अगस्त को तीसरी लिस्ट जारी करेगा. पहली क्लास के छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त को बंद कर दी गई थी।एडमिशन प्रक्रिया के लिए छात्रों को अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए पंजीकरण करना है.

एडमिशन प्रक्रिया  के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

1. छात्र के स्कैन फोटोग्राफ.
2. स्कैन किया हुआ छात्र का जन्म प्रमाण पत्र.
3. सरकारी प्रमाणपत्र (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए)
4. माता-पिता / दादा-दादी की ट्रांसफर डिटेल. 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।