1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. KVS को नये केंद्रीय विद्यालयों के लिये संसद सदस्यों से 60 अनुरोध प्राप्त हुए

KVS को नये केंद्रीय विद्यालयों के लिये संसद सदस्यों से 60 अनुरोध प्राप्त हुए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 16, 2021 05:50 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 05:50 pm IST

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) को पिछले वर्ष और मौजूदा वर्ष में नये केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने के लिये संसद सदस्यों से 60 अनुरोध प्राप्त हुए हैं ।

KVS received 60 requests from Members of Parliament for new...- India TV Hindi
KVS received 60 requests from Members of Parliament for new Kendriya Vidyalayas Image Source : FILE

नयी दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) को पिछले वर्ष और मौजूदा वर्ष में नये केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने के लिये संसद सदस्यों से 60 अनुरोध प्राप्त हुए हैं । केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 8 फरवरी को सुनील कुमार सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा में यह जानकारी दी । मंत्री ने बताया, ‘‘केंद्रीय विद्यालय खोलना एक सतत प्रक्रिया है। नये केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रस्ताव पर तभी विचार किया जाता है जब यह भारत सरकार के मंत्रालयों अथवा विभागों /राज्य सरकारों / संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन द्वारा प्रायोजित हो । 

इसके अलावा संसाधनों की प्रतिबद्धता भी हो । ’’ उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रायोजक प्राधिकरणों से नये केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रस्तावों को ‘चुनौती पद्धति’ के तहत अन्य प्रस्तावों से प्रतिस्पर्धा करनी होगी । मंत्रालय से विवरण के अनुसार, देशभर में 291 केंद्रीय विद्यालय अस्थायी भवनों में चल रहे हैं । इनमें से उत्तर प्रदेश में 26 केंद्रीय विद्यालय, मध्यप्रदेश में 24, ओडिशा में 20, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में 18-18, बिहार में 17, पश्चिम बंगाल में 13, उत्तराखंड में 14, झारखंड में 15, पंजाब में 12, कर्नाटक में 11, तेलंगाना, हरियाणा, छत्तीसगढ़, अरूणाचल प्रदेश और तमिलनाडु में 9-9 केंद्रीस विद्यालय अस्थायी भवनों में चल रहे हैं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।