1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ऑन स्क्रीन मार्किंग को लेकर शिक्षा विभाग ने दिए जवाब, अगर नंबर बढ़ते हैं तो पैसे होंगे वापस; जानें और क्या-क्या है

ऑन स्क्रीन मार्किंग को लेकर शिक्षा विभाग ने दिए जवाब, अगर नंबर बढ़ते हैं तो पैसे होंगे वापस; जानें और क्या-क्या है

 Reported By: Ila Kazmi, Edited By: Amar Deep
 Published : May 17, 2026 02:02 pm IST,  Updated : May 17, 2026 02:02 pm IST

शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इसमें ऑन स्क्रीन मार्किंग से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए गए। इसके साथ ही भ्रम की स्थिति को दूर किया गया।

शिक्षा विभाग ने ओएसएम को लेकर दी जानकारी।- India TV Hindi
शिक्षा विभाग ने ओएसएम को लेकर दी जानकारी। Image Source : PTI

ऑन स्क्रीन मार्किंग को लेकर जारी भ्रम की स्थिति को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इसमें ऑन स्क्रीन मार्किंग क्या है और इसे कैसे किया जा रहा है इसका जवाब दिया गया। शिक्षा विभाग के सचिव संजय कुमार ने बताया कि जैसा कि आप जानते हैं, CBSE द्वारा हाल ही में घोषित कक्षा 12 के नतीजों की मार्किंग इस बार 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) सिस्टम का इस्तेमाल करके की गई थी। इसके बाद, कुछ चिंताएं सामने आई हैं खास तौर पर, छात्रों को लगता है कि कुल पास प्रतिशत में गिरावट आई है। सच तो यह है कि पिछले साल के मुकाबले पास प्रतिशत में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो 88 प्रतिशत से घटकर 85 प्रतिशत हो गया है। कुछ छात्रों को लगता है कि उन्हें असल में मिले अंकों से ज़्यादा अंक मिलने चाहिए थे। मैं इस बात पर ज़ोर देना चाहूंगा कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग न तो कोई नया कॉन्सेप्ट है और न ही यह पहली बार लागू किया गया है।

छात्रों के लिए सुविधाजनक होगा ओएमआर

शिक्षा विभाग के सचिव संजय कुमार ने बताया कि इस बार जब 12th के एग्जाम किए गए तो आंसर शीट को स्कैन करके पीडीएफ की कॉपी बनाई गई। उसको स्कैन किया गया और थ्री लेवल ऑफ सिक्योरिटी को भी रखा गया। सिक्योरिटी नंबर के पॉइंट ऑफ व्यू से चेक किया गया, ताकि उस आंसर शीट को हम कहीं भी भेज सकें। ओएसएम के आने से रीजनल ऑफिस के बाहर जा कर भी आप इसकी जांच करवा सकते हैं। जब ऑनलाइन डिजिटल सिस्टम हो जाता है तो टोटलिंग में जो मिस्टेक होते थे वो भी इससे दूर होते हैं।

किस स्थिति में लिए जाएंगे रुपये?

उन्होंने कहा कि छात्र अप्लाई करें, हम उतनी ही बारीकी और संजीदगी से पेपर्स को चेक करेंगे। हम चेक करेंगे कि नंबर्स एक्यूरेट रहें। ऐसा कहा जा रहा है कि हम 700 रुपए की राशि लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। सीबीएसई ने निर्णय लिया है कि अगर आप आंसर शीट देखना चाहते हैं या वेलिडेशन करवाना चाहते है तो हम 100 रुपए की राशि लेंगे। वहीं वेलिडेशन के लिए 100 रुपए और आंसर चेक करने के लिए 25 रुपए लिए जाएंगे। अगर नंबर बढ़ते हैं आपके तो आपके पैसे वापस हो जाएंगे। यह प्रक्रिया 19 तारीख से शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी; जानें अब कितने न्यायाधीश होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।