1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MP Board Exam 2025: 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स का शेड्यूल जारी; जानें किस तारीख से शुरू होगी परीक्षा

MP Board Exam 2025: 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स का शेड्यूल जारी; जानें किस तारीख से शुरू होगी परीक्षा

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Aug 06, 2024 04:44 pm IST,  Updated : Aug 06, 2024 04:44 pm IST

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 2024-25 सेशन की बोर्ड परीक्षाओं(10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा) का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे खबर में डिटेल्ड टाइमटेबल देख सकते हैं।

एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स 2025  शेड्यूल जारी किया - India TV Hindi
एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स 2025 शेड्यूल जारी किया Image Source : PEXELS

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के एग्जाम शेड्यूल की घोषणा कर दी है। एग्जाम शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। वे सभी छात्र जो एमपी बोर्ड 2024-25 की परीक्षा में शामिल होंगे, आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।  

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X के माध्यम से परीक्षा तिथियों की घोषणा की है।  ऑफशियल हैंडल पर किए गए पपोस्ट में लिखा है, 'मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अगले साल 25 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।'

MP Board कक्षा 10 परीक्षा 2025 कार्यक्रम

  • हिंदी- 27 फरवरी
  • उर्दू- 28 फरवरी
  • राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेम वर्ड (एआई): 1 मार्च
  • अंग्रेजी: 3 मार्च
  • मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी - 5 मार्च
  • संस्कृत - 6 मार्च
  • गणित - 10 मार्च
  • सामाजिक विज्ञान - 13 मार्च
  • विज्ञान - 19 मार्च

MP Board कक्षा 12 परीक्षा 2025 कार्यक्रम

  • हिंदी (व्यावसायिक छात्रों सहित) - 25 फरवरी
  • अंग्रेजी (व्यावसायिक छात्रों सहित) - 28 फरवरी
  • उर्दू, मराठी - 1 मार्च
  • भौतिकी, अर्थशास्त्र, पशुपालन दुग्ध व्यापार मुर्गी पालन और मत्स्य पालन, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास - 4 मार्च
  • जैव प्रौद्योगिकी, भारतीय संगीत (गायन वादन, सारणी पखावज) - 5 मार्च
  • ड्राइंग और डिजाइनिंग - 6 मार्च
  • भूगोल, फसल उत्पादन और बागवानी, स्थिर जीवन और डिजाइन, शरीर रचना विज्ञान और स्वास्थ्य - 7 मार्च
  • जीव विज्ञान - 8 मार्च
  • मनोविज्ञान - 10 मार्च
  • सूचना विज्ञान अभ्यास - 11 मार्च
  • संस्कृत - 12 मार्च
  • इतिहास, रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, विज्ञान के तत्व और कृषि के लिए उपयोगी गणित, ड्राइंग और पेंटिंग, गृह प्रबंधन, पोषण और कपड़ा - 17 मार्च
  • एनएसक्यूएफ - सभी विषय, शारीरिक शिक्षा - 19 मार्च
  • समाजशास्त्र - 20 मार्च
  • कृषि (मानविकी समूह), गृह विज्ञान (कला समूह), बहीखाता और लेखाशास्त्र - 22 मार्च
  • राजनीति विज्ञान - 24 मार्च
  • गणित - 25 मार्च

ये भी पढ़ें- रेलवे में इस पद पर निकली बंपर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई; 3 हजार से ज्यादा वैकेंसी

आखिर कितनी पढ़ी लिखी हैं शेख हसीना, कहां से की है पढ़ाई?

भारतीय डाक विभाग में एक डाक सेवक को कितनी सैलरी मिलती है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।