1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. त्रिपुरा सरकार 15 हजार से अधिक छात्रों को देगी स्मार्ट फोन

त्रिपुरा सरकार 15 हजार से अधिक छात्रों को देगी स्मार्ट फोन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 20, 2021 06:41 pm IST,  Updated : May 20, 2021 06:41 pm IST

त्रिपुरा सरकार ने 15000 से अधिक स्टूडेंट्स को स्मार्ट फोन देने की घोषणा की है। शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा योगाजुग योजना के तहत 22 सरकारी डिग्री कॉलेज और दो विश्वविद्यालयों सहित 40 शैक्षणिक संस्थानों के 15,000 से अधिक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को चुना जाएगा

tripura sarkar- India TV Hindi
tripura sarkar Image Source : FILE

त्रिपुरा सरकार ने 15000 से अधिक स्टूडेंट्स को स्मार्ट फोन देने की घोषणा की है।  शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा योगाजुग योजना के तहत 22 सरकारी डिग्री कॉलेज और दो विश्वविद्यालयों सहित 40 शैक्षणिक संस्थानों के 15,000 से अधिक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को चुना जाएगा जिन्हें स्मार्ट फोन खरीदने के लिए पांच-पांच हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

नाथ ने बताया कि यह योजना पिछले वर्ष शुरू की गई और अब तक 7274  स्टूडेंट्स को स्मार्ट फोन खरीदने के लिए धनराशि प्राप्त कर चुके हैं। इस मद में 3.67 करोड़ रुपये वितरित किये जा चुके हैं। इस वर्ष इस मद का बजट बढ़ाकर 7.5० करोड़ रुपये कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।