
2.शाहीद कपूर और करीना कपूर साल 2004 में फिल्म फिदा की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के प्यार में पड़े और तब से इनका प्यार परवान चढ़ता गया। सभी को ऐसा लगने लगा था कि ये जोड़ी शादी के बंधन में बंधने को तैयार है लेकिन तभी अचानक दोनों के अलग होने की खबरे मीडिया में आने लगी। फिल्म टशन के दौरान करीना और सैफ अली खान में नज़दीकियाँ बढ़ी और दोनों ने जल्द ही शादी का फैसला भी ले लिया। 16 अक्टूबर 2012 में दोनों ने शादी कर ली।