1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर को 'बजरंगी भाईजान' का न्योता

आमिर को 'बजरंगी भाईजान' का न्योता

 Written By: IANS
 Published : Jul 18, 2015 05:11 pm IST,  Updated : Jul 18, 2015 05:32 pm IST

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान ने अपने दोस्त सुपरस्टार आमिर खान को ईद के मौके पर शनिवार को अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' देखने के लिए सपरिवार बुलावा भेजा है। आमिर से ईद पर उनकी खास योजना

आमिर को 'बजरंगी भाईजान'...- India TV Hindi
आमिर को 'बजरंगी भाईजान' का न्योता

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान ने अपने दोस्त सुपरस्टार आमिर खान को ईद के मौके पर शनिवार को अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' देखने के लिए सपरिवार बुलावा भेजा है। आमिर से ईद पर उनकी खास योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया, "सलमान ने मेरे परिवार के लिए आज रात नौ बजे 'बजरंगी भाईजान' की विशेष स्क्रीनिंग रखी है और आज ईद भी है, तो फिल्म तो बनती है। आखिरकार सलमान ने मुझे खुद मोबाइल पर संदेश भेज कर बुलाया है।"

आमिर ने इससे पहले मीडियाकर्मियों के साथ ईद के जश्न की शुरुआत की। उनकी पत्नी किरण राव और बेटे आजाद भी उनके साथ थे। पिता-पुत्र दोनों इस मौके पर सफेद कुर्ता पायजामा में दिखे।

आमिर ईद के त्योहार से जुड़ी बचपन की यादें ताजा करते हुए यादों में खो गए। उन्होंने बताया, "जब हम छोटे थे, तो ज्यादा से ज्यादा ईदी (ईद पर बड़ों की ओर से मिलने वाला उपहार या धनराशि) पाने के लिए हर किसी को सलाम और ईद मुबारक कहते थे। फिर उन रुपये से पतंग और मांझा खरीदते थे।"

देखें विडियों :- 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन