1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर ने कहा ‘पीके’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘सुल्तान’

आमिर ने कहा ‘पीके’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘सुल्तान’

 Published : Jul 07, 2016 11:22 pm IST,  Updated : Jul 07, 2016 11:22 pm IST

सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ का पहला दिन का कलेक्शन भी काफी शानदार रहा है। हाल ही में फिल्म की कमाई को लेकर आमिर खान ने कहा कि, उनकी फिल्म ‘पीके’ को अगर कोई फिल्म पीछे छोड़ सकती है तो वह सलमान की ‘सुल्तान’ है।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के अभिनय सजी फिल्म ‘सुल्तान’ बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। फिल्म का पहला दिन का कलेक्शन भी काफी शानदार रहा है। इसे न सिर्फ सलमान के फैंस के बीच बल्कि फिल्मी हस्तियों से सराहना हासिल हो रही है। हाल ही में फिल्म की कमाई को लेकर आमिर खान ने कहा कि, उनकी फिल्म ‘पीके’ को अगर कोई फिल्म पीछे छोड़ सकती है तो वह सलमान की ‘सुल्तान’ है। आमिर को लगता है कि उनकी फिल्म के बॉक्स ऑफिस के रिकार्ड को सुल्तान ही तोड़ सकती है। आमिर ने कहा कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी ईद के मौके पर रिलीज हुई ‘सुल्तान’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।

इसे भी पढ़े:-

आमिर ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने बुधवार रात ‘सुल्तान’ देखी। मुझे यह बहुत अच्छी लगी। अली अब्बास जफर ने एक शानदार फिल्म बनाई है। कहानी हो, स्क्रीनप्ले हो, संवाद हों, निर्देशन हो, सबकुछ बहुत अच्छा है और हर कलाकार ने अच्छा काम किया है। 51 वर्षीय आमिर ने कहा कि यह फिल्म सलमान की ओर से ईद का तोहफा है।

उन्होंने कहा, “हम मुख्यधारा के सिनेमा से जो कुछ अपेक्षा करते हैं, वह सबकुछ इस फिल्म में है। मैं हंसा, मैं रोया और मैंने खूब मजे से फिल्म देखी। यह सलमान की ओर से ईद का तोहफा है। अगर कोई फिल्म है जो पीके का रिकॉर्ड तोड़ सकती है तो वह सुल्तान है।“

आमिर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘दंगल’ के साथी कलाकारों के साथ यह फिल्म देखी। उन्होंने कहा कि वह सलमान को बता चुके हैं कि उन्हें वाकई फिल्म पसंद आई। उन्होंने कहा, “सलमान वहां नहीं थे लेकिन मैं पूरी फिल्म में उनके साथ संपर्क में रहा। उन्हें खुशी हुई कि मुझे फिल्म पसंद आई। यह जबरदस्त फिल्म है। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, वह सबकुछ किया है जो एक सितारे से और एक अच्छे कलाकार से अपेक्षा की जाती है।“

जब आमिर से पूछा गया कि क्या ‘सुल्तान’ के बाद ‘दंगल’ के लिए मुश्किल हो सकती है क्योंकि दोनों एक ही विषय पर बनी फिल्में हैं तो आमिर ने कहा, मैं कभी अपनी फिल्मों की तुलना दूसरी फिल्मों से नहीं करता। हर फिल्म की अपनी कहानी होती है। सभी फिल्में अलग होती हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक सुल्तान की बात है तो मुझे कोई कमी नजर नहीं आई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन