नई दिल्ली: एबीसीडी-2 इस साल पहले दिन में अब तक की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने इसी साल 1 मई को रिलीज़ हुई 'गब्बर इज़ बैक' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
इस शुक्रवार रिलीज़ हुई एबीसीडी-2 ने पहले ही दिन 14.30 करोड़ से ऊपर की कमाई की, और दूसरे दिन यह आंकड़ा 28 करोड़ पहुँच गया। हालांकि समीक्षकों द्वारा इस फिल्म को ज्यादा तारीफें नहीं मिल रही हैं लेकिन इसके बावज़ूद यह फिल्म दर्शकों के बीच खासी लोकप्रिय हो रही है।
रेमो डिसूज़ा निर्देशित एबीसीडी-2 में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के अलावा और कोई बड़ी स्टार कास्ट नहीं है लेकिन इसके बावज़ूद यह फिल्म दर्शकों की भारी भीड़ को सिनेमाघरों तक खींच लाने में कामयाब रही है। इस फिल्म को मात्र 2000 स्क्रीन्स
दी गईं थीं और इसके बावजूद इस फिल्म का ऐसा प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ है। उम्मीद की जा रही है कि आज रात तक फिल्म 45 करोड़ रुपये कमा लेगी।
अगली स्लाईड में जानिए किन बड़ी फिल्मों को एबीसीडी-2 ने बॉक्स आफिस पर पछाड़ा-