1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस तरह ऐश्वर्या-अभिषेक मनाएंगे अपनी शादी की दसवीं सालगिरह

इस तरह ऐश्वर्या-अभिषेक मनाएंगे अपनी शादी की दसवीं सालगिरह

 Published : Apr 19, 2017 03:55 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 03:55 pm IST

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को एक दशक बीत गया।

aish abhishek
aish abhishek

ओपराह विनफ्री को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि गुरू की शूटिंग के दौरान मैं और ऐश न्यूयॉर्क में थे। मैं वहां बालकनी में खड़े होकर हमेशा सोचा करता था कि कितना अच्छा होगा अगर हम शादी कर लें और हमेशा साथ रहें। इसके बाद टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में गुरू के प्रीमियर के दौरान अभिषेक ऐश्वर्या को बालकनी में लेकर गए और शादी के लिए प्रपोज कर दिया। ऐश्वर्या को प्रपोज करने के लिए अभिषेक जो रिंग साथ लेकर गए थे वह फिल्म गुरु की एक प्रॉप थी। अभिषेक ने यही रिंग फिल्म में ऐश्वर्या को पहनाई थी, और ऐश्वर्या को प्रपोज करते वक्त फिर से अभिषेक ने वही रिंग ऐश को पहनाई। फिर क्या ऐश ने हां कर दिया, और दोनों ने फिल्म के प्रोड्यूसर से रिक्वेस्ट करके रिंग अपने पास रख ली।

आगे की स्लाइड में पढ़िए पहली बार कैसे मिले थे ऐश और अभिषेक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन