नई दिल्लीः मुंबई पुलिस ने 'मद्रास कैफे' फ़िल्म की अभिनेत्री रह चुकी लीना मारिया पॉल और उनके लिव-इन पार्टनर को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों 4 जून तक के लिए पुलिस कस्टडी में रहेंगे।
लीना के ऊपर आरोप है कि उन्होंने अपने पार्टनर चंद्रशेखर के साथ मिलकर एक फर्जी इंवेस्टमेंट कंपनी खोली जिसमें निवेशकों को बेहद कम समय में 10 गुना रकम देने का वादा किया था लेकिन जब वो निवेशक रसीद लेकर उनके पास गए तो वे आनाकानी करने लगे।
कोई शक न हो इसके लिए वो रसीद भी फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह ही देते थे।
मुंबई की क्राइम ब्रांच ने निवेशको की शिकायतों के बाद इन दोनों को गिरफ्तार किया। ये पहले बार नहीं हुआ कि ये दोनों धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किए गए है। 2013 में चेन्नई के कनारा बैंक के चेयरमैन को इन दोनों ने 19 करोड़ रूपए की चपत लगीई थी।
अभी के मामले में पता चला है कि लीना ने करीब 10 करोड़ रूपयों का घोटाला किया है और जांच के दौरान दिल्ली से कई बेशकीमती गाड़िया जिनकी कीमत 20 करोड़ रुपय से भी ऊपर होगी, वो जब्त की गई है। साथ ही 81 रिस्ट वॉच भी पाई गईं हैं।
केरल में जन्मी लीना ने कॉलिवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उसने जॉन अब्राहम के साथ 'मद्रास कैफे' और मलयालम फिल्म 'रेड चिलीज' में मोहनलाल के साथ भी अभिनय किया है।