
1. ऐश्वर्या राय और राजीव मूलचंदानी: बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय अपने बॉलीवुड करियर से पहले राजीव मूलचंदानी को डेट कर रहीं थीं। ऐश तब केवल एक मॉडल हुआ करती थी। लेकिन फिल्मों में कदम रखने के बाद उन्होंने मूलचंदानी को छोड़ बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का हाथ थाम लिया। सलमान से अनबन के बाद वो कुछ दिन विवेक ओबेरॉय के साथ दिखीं। साल 2007 में उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।